top of page

PROMPTOGRAPHY

वे दृश्य जो मेरे कैमरे में कैद नहीं हुए

White Mystery Novel Book Cover.png

PHOTOGRAPHER / ARTIST

JYOTIRMAY YADAV

PHOTOGRAPHER AND PROMPTOGRAPHER

लगभग 40 वर्ष पहले मैंने अपने आसपास अनेक दृश्य देखे—लोग, चेहरे, गाँव, गलियाँ, प्रकृति और जीवन के अनगिनत क्षण। उस समय मेरे पास कैमरा नहीं था। वे दृश्य किसी फिल्म या कैमरे के sensor पर दर्ज नहीं हो सके, लेकिन मेरी आँखों से होकर वे मेरी स्मृति के sensor पर हमेशा के लिए अंकित हो गए।

समय बीतता गया, दृश्य बदलते गए, लेकिन वे तस्वीरें मेरे भीतर जीवित रहीं। आज AI ने मुझे उन स्मृतियों को फिर से visualise करने का माध्यम दिया है। मैं अपनी यादों और अनुभवों को शब्दों में बदलकर Prompt के माध्यम से उन दृश्यों को पुनः निर्मित करता हूँ और Photoshop के माध्यम से उन्हें अंतिम रूप देता हूँ।

परंपरागत photography में—

Object → Lens → Camera → Sensor → Photograph

की जगह एक नई प्रक्रिया सामने आती है—

Memory → Thought → Prompt → AI → Image → Photoshop → Final Work

मेरे लिए AI कलाकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक नया creative medium है।

Prompt एक नई visual language है, जिसके माध्यम से मैं उन दृश्यों को रूप देता हूँ जिन्हें कैमरा कभी देख नहीं सका।

इसलिए यह प्रदर्शनी केवल AI images की प्रदर्शनी नहीं है। यह Memory से Image तक की यात्रा है—एक ऐसे photographer की यात्रा, जिसके पास कभी कैमरा नहीं था, लेकिन जिसकी स्मृति ने 40 वर्षों तक उन दृश्यों को संभालकर रखा।

जो कैमरा उस समय capture नहीं कर सका, उसे मेरी स्मृति ने सुरक्षित रखा—
और आज AI ने उसे आपकी आँखों के सामने ला दिया है।

ज्योतिर्मय यादव
Photographer and Promptographer

GANV_KI_RASOI.png
DADI_MAA - Copy.jpg
DUDHA2.png
GANV_KA_KUWAN.jpg
ganv_ke_school.jpg
GOLI_KANCHA_GAME.png
BHALU_WALA - Copy.jpg
BHAINSGAI_PAANI _ME.jpg
jy2 9, 2026, 04_31_36 PM.jpg
GEHUN_MADANI.jpg
jy111.jpg
BHDBHUJA.jpeg
LOHAR.jpeg
JAMIDAR.jpeg
MOCHI.jpeg
GAUDAAN.jpeg
PANDIT.jpeg
CHRWAHA_NADI_KA_KINARA.jpeg
PITA_JI.png
TAYAR_DAUD.png
bottom of page